श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 10 श्लोक 17 एवं 18
श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 10 श्लोक 17 एवं 18 कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन्। केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया॥ ।।17।। हे योगेश्वर! मैं किस प्रकार निरंतर चिंतन करता हुआ आपको जानूँ और हे भगवन्! आप किन-किन भावों में मेरे द्वारा चिंतन करने योग्य हैं? ।।17।। विस्तरेणात्मनो योगं विभूतिं च जनार्दन। भूयः कथय तृप्तिर्हि श्रृण्वतो नास्ति मेऽमृतम्॥ ।।18।। हे जनार्दन! अपनी योगशक्ति को और विभूति को फिर भी विस्तारपूर्वक कहिए, क्योंकि आपके अमृतमय वचनों को सुनते हुए मेरी तृप्ति नहीं होती अर्थात् सुनने की उत्कंठा बनी ही रहती है। ।।18।। श्रीकृष्ण की शिक्षा को सुनकर ये तो भरोसा हो ही जाता है कि वे सभी योगों के स्वामी हैं यानी योगेश्वर हैं अर्थात योगियों के भी ऊपर हैं। उन्होंने मनुष्य के जीवन को जीने और उस जीवन के जो लक्ष्य बताए है उनको जान-सुनकर व्यक्ति के अंदर अपने लक्ष्य यानी ईश प्राप्ति की उत्कंठा बढ़नी स्वाभाविक है जो अर्जुन के साथ हो रहा है। जब हम ईश्वर की तरफ बढ़ते हैं , उनकी प्राप्ति का मार्ग पकड़ते हैं तो ये जानना भी जरूरी ही हो जाता है कि ईश्व...