बुद्धि के प्रकार(श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 18 श्लोक 29 से 32 पर आधारित)

बुद्धि के प्रकार
(श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 18 श्लोक 29 से 32 पर आधारित)

प्रत्येक व्यक्ति बाहरी उत्प्रेरकों के प्रति भावना व्यक्त करता है। इस भावना को समझ कर, उसकी जाँच पड़ताल कर उसपर अपनी समझ विकसित करता है  और इसप्रकार समझदारी प्राप्त करता है।

     बाहरी उत्प्रेरकों से मन में जो भावनाएँ उतपन्न होती हैं उनके प्रति जो समझदारी विकसित करता है वही बुद्धि है और जो समझदारी विकसित होती है वह ज्ञान है। इसप्रकार बुद्धि के अनुरूप  ही ज्ञान होता है। मान लीजिए कि किसी ने आपको गाली दी। गाली एक बाहरी उत्प्रेरक है । अब उस गाली के प्रति हमारी भावना में प्रतिक्रिया स्वरूप हिंसक भाव आ सकता है अथवा क्षमा कर देने का भाव आ सकता है या फिर उसे नजरअंदाज करने का भी भाव आ सकता है। इन तीनों में हम कौन सा भाव अपनाते हैं यह हमारे बुद्धि और विवेक पर निर्भर करता है। और इस बुद्धि के अनुरूप हम जो निर्णय लेते हैं वही हमारे ज्ञान को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार बुद्धि मन और ज्ञान के बीच की कड़ी है। बुद्धि के कारण ही व्यक्ति चीजों में भेद कर उनके प्रकार और व्यवहार को समझता है। बुद्धि ही समझदारी की जननी है। बुद्धि व्यक्ति के मन को, उसके इंद्रियों को प्रभावित करती है , अपने अनुरूप बना लेती है सो बुद्धि से बाहर जाना सम्भव नहीं होता है। बुद्धि ही वह लगाम है जो मन को साध कर सही ज्ञान के रास्ते पर ले जाता है। यदि बुद्धि भ्रष्ट है तो मन पर लगाम कमजोर होगा और व्यक्ति का ज्ञान भी निम्न स्तर का होगा। नतीजा में उसके कर्म भी निम्न श्रेणी के होंगें और वह उसी के अनुरूप का कर्ता भी कहलायेगा।

       बुद्धि सही दिशा में हो तो ज्ञान की दिशा सही होगी और कर्म की भी। लेकिन बुद्धि हो जाने से कर्म होंगे ही या व्यक्ति कर्म करेगा ही कोई जरूरी नहीं है। सो एक अन्य महत्वपूर्ण कारक है और वह है धृति या धैर्य (perserverance ) जिसके कारण व्यक्ति बुद्धि द्वारा निर्धारित मार्ग पर अंतिम तक चलने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध कर पाता है।

   इसके आलोक में बुद्धि और धृति के प्रकार को समझने की आवश्यकता है ताकि कर्म और कर्ता को और साफ ढंग से समझा जा सके।
          सात्विक ज्ञान की समझ सात्विक बुद्धि ही कराती है जिसके कारण व्यक्ति सात्विक कर्म में प्रवृत्त होता है और सात्विक कर्ता कहलाता है। सात्विक बुद्धि के कुछ लक्षण निम्नवत हैं-

सन्सार में दो तरह के लोग होते हैं। एक जो सांसारिक कर्मो में लगे रहते हैं। ऐसे लोग सांसारिक जीवन में प्रवृत्त कहे जाते हैं। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो रहते तो संसार में ही हैं लेकिन वे सांसारिकता से बन्धते नहीं हैं। ऐसे लोग संसार से निवृत्त कहे जाते हैं।

        संसार में रहकर व्यक्ति को कर्म तो करने ही होते हैं, लेकिन जब व्यक्ति की बुद्धि उसे संसार के मोह और बन्धन से मुक्त होकर कर्म करने के लिए प्रेरित करती है तो वह व्यक्ति कर्म करते हुए भी कर्म और कर्मफल से आसक्त नहीं होता है । इस प्रकार उसकी बुद्धि उसे हर सांसारिक कर्म बन्धन और कर्म के  परिणाम से मुक्त करती है भले उस व्यक्ति के कर्म संसार से सम्बंधित क्यों न होते हों। जो बुद्धि कर्म से युक्त  व्यक्ति को कर्म और कर्मफल से मुक्त रखती है वही सात्विक बुद्धि कही जाती है।

      ऐसा व्यक्ति कैसे कर्म करता है? ऐसा कर्म करते हुए अपनी पसंद और नापसन्द के अनुसार नहीं करता है बल्कि उस कर्म के  सही और गलत का भेद समझकर सही के लिए करता है। वह स्वधर्म से प्रेरित होता है। सो उसका कर्म लोक कल्याणार्थ होता है न कि अपनी किसी स्वार्थ सिद्धि के लिए। प्रत्येक व्यक्ति का अपने ,  परिवार , समाज, देश, राष्ट्र, संसार, सजीव और निर्जीव के प्रति कुछ दायित्व होते हैं जिनके निर्वहन से वह सभी का कल्याण कर पाता है। यही कराने वाली बुद्धि सात्विक है। उसकी बुद्धि चूँकि स्वधर्मवश होकर रहती है सो उसे भी नही। होता है। उसके अंदर स्वार्थ पूर्ति की कामना नहीं होती है और न हीं कर्मफल के प्रति उसकी कोई लिप्सा होती है, सो ऐसा व्यक्ति निर्भय होता है। भय तो तब आता है जब कर्म करने के कोई विशेष फल की लालसा होती है जिसकी पूर्ति नहीं होने से उसे कुछ खोने का डर सताता है। लेकिन जब कर्म कर्तव्य वश किये जाते हैं, सिर्फ यह समझ कर किये जाते हैं कि उसकी स्थिति वशेष में वही कर्म श्रेयष्कर है सभी के लिए तो कर्म करने में व्यक्तिगत  पसन्द और नापसन्द की बात ही खत्म हो जाती है। इसी कारण से व्यक्ति के अंदर कर्मफल के प्रति आसक्ति नहीं होती है बल्कि इस प्रकार से कर्म करने वाले को तो इसी से सुख और शांति मिलती है कि उससे जो कर्म हो रहें हैं वही उसकी स्थिति के अनुसार सबके कल्याणार्थ सही हैं। इसी कारण से ऐसी बुद्धि बन्धन से मुक्त करती है और मोक्ष दायिनी होती है। सो इस बुद्धि से युक्त व्यक्ति सभी सांसारिक कर्म करके भी संसार से निवृत्त होता है और मोक्ष गामी होता है।
      राजसिक  बुद्धि को जुनून की विशेषता है, जिससे भ्रम और त्रुटि हो सकती है। जब बुद्धि राजसिक है, तो  सही और गलत, धर्म और अधर्म के बीच ठीक से अंतर करने में असमर्थ होती है।  ऐसे में व्यक्ति ऐसा निर्णय ले सकता है जो स्वयं या दूसरों के लिए हानिकारक हैं। उदाहरण के लिए, राजसिक बुद्धि वाले व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए धोखा देने या चोरी करने का प्रलोभन दिया जा सकता है। उनके हिंसा या अन्य विनाशकारी व्यवहारों में संलग्न होने की अधिक संभावना हो सकती है।  राजसिक बुद्धि से सम्मोहन या भ्रम पैदा हो सकता है। जब बुद्धि भ्रमित होती है, तो यह स्पष्ट निर्णय लेने में असमर्थ होती है। इससे व्यक्ति गलतियाँ कर सकता है कि  बाद में पछतावा हो सकता है। सात्विक बुद्धि  का महत्व यह कहता है कि सात्विक बुद्धि सबसे अच्छी बुद्धि है। सात्विक बुद्धि स्पष्टता, ज्ञान और भेदभाव की विशेषता है। जब बुद्धि सात्विक है, तो यह सही और गलत, धर्म और अधर्म के बीच ठीक से अंतर करने में सक्षम है। यह लोगों को बुद्धिमान निर्णय लेने योग्य बनाता है जो उनके सर्वोत्तम हित में हैं और दूसरों के सर्वोत्तम हित में होते हैं। यदि आप जीवन में बुद्धिमान निर्णय लेना चाहते हैं, तो एक सात्विक बुद्धि के अनुसार कर्म करना महत्वपूर्ण है। इसका अर्थ है योग, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक विषयों का अभ्यास करना जो मन को शुद्ध करने में मदद कर सकते हैं। इसका अर्थ उन गतिविधियों से बचना है जो मन को बादल सकते हैं, जैसे कि भोजन, लिंग और शराब में अत्यधिक भोग। सात्विक बुद्धि से व्यक्ति अधिक स्पष्टता, ज्ञान और भेदभाव प्राप्त कर सकता हैं। यह  बुद्धिमान निर्णय लेने की अनुमति देगा जो एक अधिक पूर्ण और सार्थक जीवन का नेतृत्व करेगा।
        लेकिन ऐसे व्यक्ति भी होते हैं जिनकी बुद्धि न तो समझने की स्थिति में होती है और न ही समझ के भ्रम से सही और गलत में स्पष्ट अंतर कर पाती है बल्कि उनकी बुद्धि मान्यताओं पर आधारित होती है जिसके कारण वे सही को भी गलत ही मानते रहते हैं और इसके विपरीत गलत को सही मानते हैं। उनमें तर्कशीलता नहीं होती है, बस उनकी मान्यता होती है। जैसे किसी हत्यारे को हत्या करनी है तो वह उस हत्या के पीछे किसी तर्क को नहीं देखता बल्कि उसको यही लगता है कि हत्या कर देना ही उचित है तो वह हत्या कर देता है। तर्कशीलता के अभाव में इस प्रकार की बुद्धि रूढ़ होती है। जैसे उसकी मान्यता हो कि सिर्फ उसी के देवता पूजनीय हैं तो वह अन्य सभी के आस्थाओं का सिर्फ विरोध ही करेगा।

      इस प्रकार के तर्कशून्य, सिर्फ मान्यता पर आधारित बुद्धि तामसिक बुद्धि कहलाती है जिसके कारण व्यक्ति सही , गलत, झूठ-सच, उचित-अनुचित का भेद कर पाने में असमर्थ होता है और सदा अपनी और दूसरों की हानि ही करता  है।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 3 श्लोक 35

Geeta Chapter 3.1

श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 14. परिचय