श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 18 श्लोक 32
श्रीमद्भागवद्गीता अध्याय 18 श्लोक 32
अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता।
सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी॥ 32।।
हे अर्जुन! जो तमोगुण से घिरी हुई बुद्धि अधर्म को भी 'यह धर्म है' ऐसा मान लेती है तथा इसी प्रकार अन्य संपूर्ण पदार्थों को भी विपरीत मान लेती है, वह बुद्धि तामसी है।
लेकिन ऐसे व्यक्ति भी होते हैं जिनकी बुद्धि न तो समझने की स्थिति में होती है और न ही समझ के भ्रम से सही और गलत में स्पष्ट अंतर कर पाती है बल्कि उनकी बुद्धि मान्यताओं पर आधारित होती है जिसके कारण वे सही को भी गलत ही मानते रहते हैं और इसके विपरीत गलत को सही मानते हैं। उनमें तर्कशीलता नहीं होती है, बस उनकी मान्यता होती है। जैसे किसी हत्यारे को हत्या करनी है तो वह उस हत्या के पीछे किसी तर्क को नहीं देखता बल्कि उसको यही लगता है कि हत्या कर देना ही उचित है तो वह हत्या कर देता है। तर्कशीलता के अभाव में इस प्रकार की बुद्धि रूढ़ होती है। जैसे उसकी मान्यता हो कि सिर्फ उसी के देवता पूजनीय हैं तो वह अन्य सभी के आस्थाओं का सिर्फ विरोध ही करेगा।
इस प्रकार के तर्कशून्य, सिर्फ मान्यता पर आधारित बुद्धि तामसिक बुद्धि कहलाती है जिसके कारण व्यक्ति सही , गलत, झूठ-सच, उचित-अनुचित का भेद कर पाने में असमर्थ होता है और सदा अपनी और दूसरों की हानि ही करता है।
Comments
Post a Comment